नारी शक्ति पुरुस्कार 2020 आयोजित




नारी शक्ति पुरुस्कार 2020 आयोजित

 

           नारी शक्ति के सम्मान और आदर के प्रतीक नवरात्री उत्सव में,ऑल इंडिया जैन कटारिया फाउंडेशन के पुणे चैप्टर की महिला शाखा ने देश विदेश की उन 9 महिलाओ को सम्मानित करने की पहल की है जिन्होंने समाज के विविध क्षेत्रो में अपने किये गए उत्कृष्ठ कार्यो से कामयाबी की बुलंदियों को छुआ है । ज़ूम मीटिंग पर आयोजित इस कार्यक्रम में 17 से 25 अक्टूबर, 2020 तक  रात 8 से 10 बजे  रोज़ एक विशिष्ठ महिला को नारी शक्ति पुरस्कार 2020  से नवाजा गया और उनसे भेंटवार्ता की गयी ! ! कार्यक्रम में देश विदेश के करीब  1000 से ज्यादा लोगो ने अपनी शिरकत दर्ज की ! 
         कार्यक्रम के पहले दिन फाउंडेशन द्वारा, मुंबई की श्रीमती रुचिरा सुराणा को सम्मानित किया ! बहुमुखी प्रतिभा की धनी पुणे की रुचिरा, द गोल्डन स्टेप की डायरेक्टर और आई स्ट्रीट टेक्नोलॉजीज की सीईओ है !  आप अपने विचारो और मार्गदर्शन  से कई परिवारों में  सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है ! रुचिरा ने  ,ऑल इण्डिया स्थानकवासी जैन कांफ्रेंस , महिला शाखा की राष्ट्रीय  अध्यक्षा रहते हुए कई उत्कृष्ट कार्यक्रमों का आयोजन किया था ! कार्यक्रम के दूसरे दिन बालोतरा की श्रीमती प्रभा संघवी को सम्मानित किया गया ! प्रभा सिंघवी, रोहित टेक्सटाइल और रोहित फेब्रिक्स की डायरेक्टर है ! आप बालोतरा नगर की पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रही है ! कोविड के दौरान आपके द्वारा किये गए  सहायता कार्यो को बहुत सराहा गया !  आप कई धार्मिक और सामाजिक संघटनो से  जुडी हुई है और समाज के लिए उल्लेखनीय काम कर रही है ! कार्यक्रम के तीसरे दिन, जयपुर की श्रीमती सीमा सेठी को सम्मानित किया गया ! श्रीनगर से आकर जयपुर में बसी सीमाजी सेठी पिछले  25 सालो से सामाजिक कार्यो में संलग्न है ! आप  "आंचल बालिका गृह " और “आत्मविश्वास एड्स बालक गृह" की संस्थापिका है ! आप एक सफल बिज़नेस वुमन है और कॉन्फिडेरशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स के महिला विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष है ! आपने महिला सशक्तिकरण और महिला रोज़गार के लिए उत्कृष्ट काम कर रही है ! कार्यक्रम के चौथे दिन, मुंबई की श्रीमती मंजू लोढ़ा को सम्मानित किया गया ! श्रीमती मंजू लोढ़ा , लोढ़ा ग्रुप ऑफ़ कम्पनीज, मुंबई की डायरेक्टर है ! आप  ‘लोढ़ा चैरिटबल ट्रस्ट’ के संस्थापक सदस्य तथा अध्यक्ष, ‘ज्ञान-गंगोत्री काव्य मंच’ के संस्थापक सदस्य, ‘जीनकुशल महिला मंडल’ के अध्यक्ष, ‘श्रीहरी सत्संग समिति’, ‘ओसवाल मित्र मंडल – फ्रेंड्स ऑफ ट्रायबल सोसायटी’ के सदस्य और  ‘लायंस क्लब ऑफ वालकेश्वर’ के पिछले 35 वर्षों में पहली एक मात्र महिला अध्यक्ष है। कार्यक्रम के पांचवे दिन, मुंबई की ही श्रीमती लीना चोपड़ा को सम्मानित किया गया ! लीना चोपड़ा ने 1000  से ज्यादा महिलाओं को जोड़कर सिवांची मालानी नारी शक्ति ग्रुप की स्थापना की ! सिवांची मालानी, राजस्थान के बाड़मेर के आसपास  बसे 56 गांवों का समूह है जो अपने परिश्रम, कौशल्य और सेवा भाव के कारण विश्व भर में प्रसिद् है ! लीनाजी अपनी इस संस्था के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित कर रही है ! कार्यक्रम के छटे दिन, सूरत की श्रीमती अलका सांखला को सम्मानित किया गया !  अलका सांखला  ने  महाराष्ट्र सेल्स टैक्स विभाग में कई उच्च पदों पर 14  वर्षो तक काम किया है और साथ ही, आप 4 वर्षो तक तक अहमदनगर में स्पेशल जूडिशल मजिस्ट्रेट के पद पर रही है ! आप को साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में किये गए विशेष कामों के लिए कई पुरुस्कारों से सम्मानित किया गया है ! आपकी योग, धर्म और पारिवारिक मूल्य विषयों पर हिंदी और मराठी में कई किताबे छप चुकी है ! कार्यक्रम के सातवें दिन , लंदन की श्रीमती परवीण रानी को सम्मानित किया गया ! परवीण रानी एक सफल उद्यमी , शिक्षाविद और सोशल लीडर है ! आप 2018 में  मिसेज इंडिया यूके  गुडविल क़्वीन का ख़िताब जीत चुकी है ! परवीण , बीए , बीएड, एम् बी ए, एम् फील , तीन बार एमए कर चुकी है और अब आप पीएचडी कर रही है ! एक  शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता होने के नाते परवीन रानी ने इंग्लैंड में विभिन्न शैक्षिक संस्थानों में निदेशक और गवर्नर के रूप में काम किया।आप इंग्लैंड में हरियाणा की ब्रांड अम्बेसडर भी है ! कार्यक्रम के आठवें दिन,  पुणे की पल्लवी जैन को सम्मानित किया गया ! एशिया की सबसे तेज बढ़ने वाली कंपनी क्रष्णा डायग्नोस्टिक प्राइवेट लिमिटेड, पुणे  की  मैनेजिंग डायरेक्टर , 42 वर्षीया पल्लवी जी  जैन ( भटेवरा ) का जीवन सफर बहुत ही प्रेरणादायक है ! 2011 में जब पल्लवीजी ने कृष्णा डायग्नोस्टिक  ज्वाइन की तो पुणे में 2 सेंटर थे, लेकिन 9 साल के अल्प समय में,  कंपनी के आज  देश के विभिन्न राज्यों में 2000 से ज्यादा सेंटर है ! कार्यक्रम के नौवे दिन पुणे की ही श्रीमती शर्मिला ओसवाल को सम्मानित किया गया ! अलीबाग के पास छोटे से गांव में जन्मी शर्मिला ने अपनी मेहनत, लगन और ज़ज़्बे से न केवल हॉर्वर्ड जैसे विश्व प्रसिद्ध संस्थान से शिक्षा प्राप्त की अपितु अपनी  विशिष्ठ नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच के चलते भारत सरकार के नमामि गंगे परियोजना से जुडी हुई है ! आप ,जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गेनाइजेशन ( जीतो ) की  महिला शाखा की चेयर पर्सन के साथ ही ग्रीन एनर्जी फॉउंडेशन की संस्थापक है ! आपने पानी, जलवायु, और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में कई देशो के सरकारों के साथ उल्लेखनीय काम किया है ! आपके द्वारा शुरू की गयी योजना " वुमन डिजिटल वारियर्स " को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा सराहा गया ! 
 
   कार्यक्रम में नारी शक्ति पुरूस्कार के तौर पर ऑल इंडिया जैन कटारिया फाउंडेशन पुणे की महिला शाखा द्वारा प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया ! पुरे कार्यक्रम की संचालिका , पुणे की डॉ. श्वेता राठोड द्वारा थी, जिन्होंने हर पुरूस्कार विजेती महिला का साक्षात्कार ले कर उनके जीवन की उपलब्धियों ,कठिनाइयों और उतार चढ़ाव के बारे में दर्शको को अवगत कराया ! कार्यक्रम का आयोजन और संयोजन पुणे चैप्टर की महिला शाखा की प्रो. सुरेखा कटारिया, पुष्पा कटारिया और प्रविता कटारिया ने किया ! कार्यक्रम में  राजस्थान के पूर्व गृह मंत्री श्री गुलाबचंद कटारिया भी इस वर्चुअल मीटिंग में उपस्थित थे और फाउंडेशन की इस पहल की सराहना की ! इस कार्यक्रम के  दौरान कटारिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी श्री राजेंद्र जैन कटारिया ( बेलगावी ), श्री अशोक कटारिया ( नासिक ), श्री संघवी प्रकाश कटारिया ( अहमदाबाद ), श्री अमृतलाल संघवी ( मुंबई ). श्री घेवरचंद कटारिया (पुणे ), श्री रतनलाल कटारिया ( हैदराबाद ) अतिथि के तौर पर उपस्थित थे ! कार्यक्रम का आभार पुणे के  श्री नितेश कटारिया ने दिया, उन्होंने बताया की पुणे चैप्टर की महिला शाखा ने अपने बेहतरीन टीम वर्क से इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया !