जैन कटारिया फाउंडेशन - हमारा परिचय / उद्देश्य - About Us

 



सादर जय जिनेन्द्र

पिछले लगभग 30 वर्षों से कटारिया संघवी एवं जैन कटारिया भाइयो को क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर एकजुट करने के प्रयास समय समय पर होते रहे है ! 1992 में बालोतरा निवासी अमृतलाल जी पुखराजजी  संघवी , जैन कटारिया के कुल देवता  खेतलाजी बावजी के दर्शनार्थ आये और यहाँ पर उन्हें कटारिया जैन परिवारों को एकत्र करने का विचार आया ! मोरसीम निवासी श्री ओगडमल जी तेजराजजी की प्रेरणा से कुल देवता खेतलाजी की हाज़िरी   में शुरुवात हुई !इसके बाद कटारिया संघवी परिवार सांचोर वालो ने दिनांक 17 दिसंबर 1995 को आगाशी तीर्थ , विरार , मुंबई में लगभग 100-125 परिवारों ने मिलकर एक संगठन बनाया जिसके पहले अध्यक्ष श्री पारसमलजी मानमलजी संघवी थे ! इस संगठन के आगामी अध्यक्ष इस प्रकार से रहे :

 

  • 1997-1998 -श्री पवनकुमारजी अनराज जी संघवी - सांचोर
  • 1999-2000 - श्री बाबूलालजी दल्लीचंदजी संघवी - नेनावा
  • 2001-2002 - श्री बाबूलालजी देवीचंदजी संघवी - झाब
  • 2002-2009- श्री बाबूलालजी पुखराज जी संघवी - सांचोर
  • 2010-2015 - श्री चम्पालालजी गणेशमलजी संघवी - सांचोर
  • 2016-2017 - श्री मफ़तलालजी हरखचंदजी संघवी- सांचोर
  • 2018-2019 - श्री ललितकुमार जी केशरीमलजी संघवी - सांचोर


  • संघठन की गतिविधियों के साथ दिनांक 26 जून 2011 मुंबई में श्री अमृतलाल जी पी संघवी, श्री पृथ्वीराजजी संघवी,धनराजजी संघवी,बाबुलालजी संघवी , हीरालालजी सी संघवी, ओखराजजी एच संघवी, रमेशजी एम् संघवी आदि मोरसीम , धुमड़िया, गुड़ामालानी , दादाल , भीनमाल एवं मंडार वालो ने मिलकर श्री समस्त जैन कटारिया एवं कटारिया संघवी नाम से संघठन बनाने की नींव रखी, तत्पश्चात दिनांक 22 सितम्बर 2011 को ठाकुरद्वार बैंक्वेट हॉल, मुंबई में एक साधारण सभा का आयोजन किया गया जिसके लाभार्थी श्री अरविंदकुमार जी गिरधारीलालजी कटारिया संघवी ( गुड़ामालानी ) थे !इस सभा में दो प्रस्ताव पारित किये गए! पहले प्रस्ताव में श्री हीरालाल जी चम्पालाल जी संघवी ( धुमड़िया ) सह -परिवार तीर्थ यात्रा करवाएंगे एवं दूसरे प्रस्ताव में श्री अमृतलाल जी पुखराजजी संघवी ( बालोतरा ) द्वारा श्री आशापुरा माता की भक्ति एवं प्रसादी का कार्यक्रम रखा जायेगा !इसी बीच अमृतलालजी एवं श्री पृथ्वीराजजी कटारिया ने आपस में बात करके पुरे भारतवर्ष के कटारिया -संघवी परिवारों को जोड़ने का प्रस्ताव किया ! पृथ्वीराजजी ने अपने धर्म गुरु का आशीर्वाद लिया और गुरुदेव ने रतलाम के अनोखीलाल जी कटारिया ( डीपी ज्वेलर्स) का संपर्क करवाया ! इसी कड़ी में अनोखीलालजी के भाई अशोकजी कटारिया ने नाशिक वाले अशोकजी कटारिया ( अशोका बिल्डकॉन ) से संपर्क करवाया और अशोकजी कटारिया ( नासिक ) ने पुणे के केवलचंदजी कटारिया ( आदित्य बिल्डर्स ) से संपर्क करवाया !ऐसे में ही सभी सांचोर के कटारिया भाई श्री चम्पालालजी संघवी, श्री धर्मेन्द्रजी संघवी , मफ़तलालजी संघवी, बाबुलालजी संघवी (झाब )मानकजी कोठारी ( भीनमाल ) संपर्क में आये ! पृथ्वीराजजी ने सब को जोड़कर 1 अप्रैल 2012 को होने वाली माता आशापुराजी की भक्ति में सब को निमंत्रित किया, जिसमे पुणे, नाशिक , सांचोर आदि से कटारिया-संघवी भाई सम्मलित हुए, इस तरह एक दूसरे से मिलकर आगे बढ़ते गए! इस सभा की सफलता देख कर पृथ्वीराजजी ने जैन कटारिया परिवारों को राष्ट्रीय स्तर पर जोड़ने का संकल्प लिया , इसी बीच श्री हीरालालजी चम्पालालजी संघवी पुरे संघठन को यात्रा प्रवास पर मानस मंदिर शाहपुर लेकर गए, इस प्रवास में भी सभी कटारिया भाइयो ने भाग लिया !

    समस्त जैन कटारिया एवं कटारिया संघवी द्वारा पहला स्नेह मिलन दिनांक 24 जून 2012 को रणकपुर तीर्थ पर रखा गया , जिसमे गुलाबचंदजी कटारिया मुख्या अतिथि थे अन्य गणमान्य भाइयो को भी इस स्नेह मिलन में आमंत्रित किया गया ! इस सम्मलेन में श्री मोहनजी कटारिया ( अशोकजी कटारिया, नाशिक के भाई ) सम्मलित हुए, और उन्होंने अशोकजी द्वारा पुरे कटारिया भाइयो का राष्ट्रीय अधिवेशन नाशिक में करने का अनुरोध किया ! मुनि श्री हितेषचन्द्र विजय जी का 2012 का चातुर्मास हींकारगिरी तीर्थ इंदौर में था और 31 अगस्त 2012 के मांगलिक के लाभार्थी श्री रिखबचंद जी कटारिया संघवी( मोरसीम ) थे और वंहा से पुरे भारत वर्ष के कटारिया को निमंत्रण भेजा गया उस समय मुख्य अतिथि के तौर पर श्री गुलाबचंदजी कटारिया , उदयपुर , विशेष अतिथि के तौर पर केवलचंदजी कटारिया, पुणे और अशोकजी कटारिया , नाशिक से पधारे ! इसी दौरान संघठन का राष्ट्रीय तौर पर गठन हुआ और श्री गुलाबचंदजी कटारिया , उदयपुर को प्रेरणादाता , श्री केवलचंदजी , पुणे को आधार-स्तम्भ , श्री अशोकजी कटारिया , नाशिक को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पृथ्वीराजजी संघवी को राष्ट्रीय सचिव के पद देने की घोषणा की गयी !

    श्री घेवरचंदजी कटारिया ( पुणे )ने देश के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया और अहमदनगर, करमाला, चंद्रपुर ,औरंगाबाद ,लातूर , नासिक , पुणे , पिम्परी चिंचवड़ , जलगांव, चालीसगांव , दौड़ , बैंगलोर , चेन्नई, हैदराबाद ,नागपुर, छत्तीसगढ़ आदि स्थानों पर कटारिया परिवारों की स्थानीय इकाइयों की स्थापना की और उनको राष्ट्रीय संघठन में जोड़ा ! श्री घेवरचंदजी के अथक प्रयासों से रतलाम इकाई को भी राष्टीय कटारिया महासंगठन के साथ विलय किया जा सका ! इस दिशा में पुणे के जमनादासजी , मिठूलालजी , अशोकजी कटारिया (अलका ग्रुप ) , महावीरजी कटारिया आदि का सहयोग भी सराहनीय था ! पृथ्वीराजजी कटारिया ने अपने प्रयासों से गुजरात, राजस्थान और मध्यप्रदेश के कटारिया को जोड़ने का प्रसंशीय काम किया ! श्री रवीन्द्रजी कटारिया के नेतृत्व में अहमदनगर इकाई ने कटारिया भाइयो को जोड़ने के लिए अभिनव और लीक से हटकर कार्यक्रम बनाये, इसमें अभयजी कटारिया, संजयजी कटारिया , सिद्धार्थजी कटारिया और सचिनजी कटारिया ने महत्वपूर्ण योगदान दिया ,पुणे के ही निलेशजी कटारिया और बेलगावी के श्री राजेन्द्रजी कटारिया के निरंतर प्रयासो से कर्नाटक, तेलंगाना और तमिलनाडु के स्थानीय इकाइयों को राष्ट्रीय महासंगठन के साथ मिलाया गया ! फाउंडेशन की प्रगति ओर उत्थान में रतलाम के अशोकजी , निर्मलजी , कमलजी , राजेशजी, उदयपुर के शरत जी और अनिल जी, पुणे के दीपचंदजी कटारिया ,चंद्रकांतजी कटारिया,गिरीशजी कटारिया,निलेशजी कटारिया , नितेश जी और प्रदीपजी कटारिया, हैदराबाद के अशोकजी और रतनलाल जी, करमाला से विकास जी कटारिया, टेम्बुर्नी से पारसजी कटारिया , दौड़ के अशोकजी कटारिया बैंगलोर के भंवरलाल जी , चम्पालाल जी और कांतिलाल जी, चेन्नई के नेमीचंद जी और बादरमल जी सिलवासा के महेंद्र जी ,अहमदाबाद के प्रकाशजी संघवी, तारचंदजी संघवी, चुन्नीलालजी संघवी , घेवरचंद जी संघवी,सुमेरमलजी संघवी, जयन्तीलालजी संघवी , पारसमलजी, पुष्पेंद्र जी , इंदौर के भावेश जी, उज्जैन के श्री राहुलजी कटारिया ,हुबली के घीसुलाल जी ,गौतमजी ओर प्रकाशजी, मैसूर के चंद्रगुप्तजी , इलकल के सुभाषजी, जलगांव के डॉ जीवन जी आदि कई कटारिया भाइयो ने अपना उत्कृष्ट योगदान दिया है !

    फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य , भारत के विभिन्न हिस्सों में फैले जैन कटारिया परिवारों को एक सूत्र में बांधने का और उनको एक ऐसा मंच प्रदान करने का जिसमें एक दूसरे की मदद करके समाज को आगे लाया जा सके ! छोटा सा बीज जो 2.5 दशक वर्ष पूर्व रोपां गया था, वो आज एक विशाल बरगद के पेड़ की तरह खड़ा है ! "मैं अकेला ही चला था जानिब-ए-मंज़िल, मगर लोग साथ आते गए और कारवाँ बनता गया" कुछ इसी तरह जैन कटारिया फाउंडेशन का राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार और विकास हुआ है !

    21-22 दिसंबर 2013 में प्रथम राष्ट्रीय सम्मलेन , नासिक में श्री अशोकजी कटारिया की अध्यक्षता में संपन्न हुआ और देश के विभिन्न हिस्सों से करीब 800 सदस्यों ने इस अधिवेशन में शिरकत की !इस अधिवेशन के लाभार्थी श्री अशोक जी कटारिया थे ! सम्मलेन में संघठन की भविष्य की गतिविधियों के बारे में रूप रेखा का संयोजन किया गया ! नासिक अधिवेशन कई मामलों में एक सफल आयोजन सिध्ध हुआ, विभिन्न शहरो और गाँवो से आये कटारिया सदस्यों के सुझावों और प्रतिक्रियाओं को मद्दे नज़र रखते हुए प्रांतीय और स्थानीय कार्यकारिणी का गठन किया गया! फाउंडेशन का दूसरा राष्ट्रीय सम्मलेन श्री केवलचंदजी की अध्यक्षता में 2015 में पुणे में आयोजित किया गया था ! दो दिवसीय सम्मलेन के लाभार्थी पुणे के श्री दीपचंदजी कटारिया (अलका ग्रुप ) परिवार थे ! इस सम्मेलन में उद्योगपति श्री प्रकाशजी संघवी कटारिया, अहमदाबाद को 2 वर्षों के लिए राष्टीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया ! अहमदनगर के श्री रविंद्र जी कटारिया को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया ! समूचे देश से करीब 1000 कटारिया भाइयों और बहनो ने इस सम्मलेन में उत्साह पूर्वक भाग लिया ! तीसरा राष्ट्रीय सम्मलेन 2018 में जैन तीर्थ मोहनखेड़ा में आयोजित किया गया था ! इस सम्मलेन के लाभार्थी , संघवी नथमलजी प्रागजी कटारिया परिवार, नैनवा ( गुजरात ) थे ! सम्मलेन में श्री प्रकाशजी कटारिया संघवी को राष्टीय अध्यक्ष के पद पर दोबारा मनोनीत किया गया ! इस अधिवेशन में पांच वाईस प्रेसिडेंट बनाने की घोषणा की गयी जिसमे श्री अमृतलालजी संघवी ( बालोतरा ), श्री घेवरचंद जी कटारिया ( पुणे ), श्री ललितजी संघवी ( मुंबई ), श्री हीरालालजी जी संघवी ( मुंबई ) श्री राजेन्द्रजी कटारिया ( बेलगावी ) को वाईस प्रेजिडेंट बनाया गया ! श्री धर्मेन्द्रजी संघवी ( कोषाध्यक्ष ), श्री पृथ्वीराजजी ( राष्ट्रीय उप सचिव ) एवं नरेन्द्रजी कटारिया ( उप - कोषाध्यक्ष ) नियुक्त किया गया ! इस सम्मलेन में करीब 18-20 स्थानीय चैप्टर्स बनाने की भी घोषणा हुई और इस दिशा में अहमदाबाद, अहमदनगर , बालोतरा , बैंगलोर , बेलगाम /हुबली , चेन्नई , हैदराबाद , पुणे , रतलाम, नाशिक चैप्टर्स बन चुके है ! सम्मलेन में अगले तीन राष्ट्रीय अधिवेशनो के लाभार्थियों की घोषणा की गयी ! 2019 के लाभार्थी श्री सौभागमल जी कटारिया परिवार ,अहमदाबाद , 2021 के श्री केवलचंदजी कटारिया परिवार , पुणे और 2023 के श्री महेन्द्रजी कटारिया परिवार , सिलवासा होंगे ! मोहनखेड़ा सम्मलेन में करीब 1200 कटारिया सदस्यों ने भाग लिया था ! इसी कड़ी में, कटारिया फाउंडेशन का चौथा राष्ट्रीय सम्मलेन 4 और 5 जनवरी, 2020 को अहमदबाद के पास स्थित चैतन्य धाम तीर्थ पर आयोजित किया ! इस सम्मलेन के लाभार्थी अहमदाबाद के श्री सौभागमल जी कटारिया एवं परिवार थे  ! सौभागमल जी ,मूलतः राजस्थान के केकड़ी ( अजमेर ) से है !

    आज देश में लगभग 3200 जैन कटारिया परिवार है, जिसमे से करीब  2000 परिवारों की जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है , अन्य परिवारों को भी जोड़ने का काम जारी है ! हमारे लगभग सारे कटारिया बंधू राजस्थान से निकले हुए है और करीब 150-200 वर्ष पूर्व में व्यापार / नौकरी के लिए भारत के अलग अलग हिस्सों में जाकर बस गए और जिस सम्रदाय गुरु के संपर्क में आये वही सम्रदाय पालने लगे जैसे श्वेताम्बर मूर्ति पूजक , स्थानकवासी , दिगम्बर , तेरापंथी आदि, लेकिन हम सब भगवान महावीर को मानने वाले जैन है ! कटारिया के अलावा, संघवी, शाह, कोठारी आदि सरनेम लगाने वाले भी कटारिया गोत्र में शामिल है ! कटारिया परिवारों की संख्या पुणे ,अहमदनगर, रतलाम, बैंगलोर, उदयपुर , अहमदाबाद, बालोतरा,पाली,जोधपुर, चेन्नई, हैदराबाद और मुंबई में बहुतायत में है ! कटारिया परिवार, न केवल उद्योग , राजनीती और व्यापार जगत में अपना नाम रोशन कर रहे है बल्कि इंजीनियर, डॉक्टर , वकील , चार्टर्ड अकाउंटेंट और प्राध्यापकों की एक लम्बी फेहरिस्त है जो बतौर प्रोफेशनल, अपने काम से दुनिया भर में कामयाबी का परचम फहरा रहे है ! अशोका बिल्डकॉन ( अशोक जी कटारिया, नासिक ), रत्नमणि मेटल्स ( श्री प्रकाशजी संघवी, अहमदाबाद ), आदित्य बिल्डर्स ( केवलचंद जी कटारिया, पुणे ), राजरत्न मेटल इंडस्ट्रीज ( श्री बाबूलाल जी संघवी , अहमदाबाद )सुपर फाइन इंडस्ट्रीज ( रविंद्र जी कटारिया ),डीपी ज्वेलेर्स ( अनोखीलाल जी कटारिया, रतलाम ), कटारिया ऑटोमोबाइल्स ( श्री सौभाग्यमलजी कटारिया ) कटारिया ट्रांसपोर्ट (राजेन्द्रजी जी कटारिया, अहमदाबाद ), कटारिया ट्रांसपोर्ट ( प्रदीपजी कटारिया, झाबुआ ) पेपरमिंट क्लोथिंग ( मिठ्ठूलाल जी कटारिया, पुणे ), कटारिया टेक्सटाइल ( महावीरजी कटारिया, पुणे ), अलका ग्रुप (अशोकजी कटारिया, पुणे ) रिद्धि - सिद्धि बुलिअन्स( पृथ्वीराज जी कोठारी, मुंबई ), कटारिया ज्वेलरी इन्शुरन्स ( भावेश जी कटारिया , मुंबई ), ओसिया ग्रुप ( पंकज जी कटारिया, इंदौर ), डीजे मार्बल इंडस्ट्रीज ( शरत जी कटारिया, उदयपुर ) आदि उद्योग और व्यापार के क्षेत्र में नई ऊंचाइया छू रहे है !

  • पिछले चार वर्षो में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाशजी कटारिया संघवी , संस्थापत अध्यक्ष अशोकजी कटारिया , आधार स्तम्भ श्री केवलचंदजी कटारिया , राष्ट्रीय सचिव श्री रवीन्द्रजी कटारिया , हीरालालजी संघवी , मिट्ठूलालजी कटारिया, राजेन्द्रजी जैन , धर्मेन्द्रजी संघवी आदि समय समय पर स्थानीय चैप्टर बनाने रिव्यु मीटिंग के लिए गए ! कार्यकारिणी के पदाधिकारी अहमदनगर , रतलाम, झाबुआ , हैदराबाद , पुणे ,मुंबई , बेलगाम , बैंगलोर, अहमदाबाद, नाकोड़ा, नाशिक, उदयपुर आदि जगहों पर गए और कटारिया भाइयो से मिले और स्थानीय चैप्टर्स के कार्य की सुन्दर झलकियां देखि और सुझाव दिए !

    कटारिया फाउंडेशन अपने संकल्प के अनुसार कई तरह के समाजोन्मुखी, पारिवारिक , सामाजिक , आर्थिक एवं आध्यात्मिक कार्यो में संलग्न है ! फाउंडेशन का मुख्य उदेश्श्य जैन कटारिया परिवारों को शिक्षा, चिकित्सा और बिज़नेस के क्षेत्र में सहायता करनी है साथ ही आज के युवाओ को जोड़कर उनके बिज़नेस और करियर सम्बन्धी कार्यो में मार्गदर्शन और मदद के लिए एक प्लेटफार्म खड़ा करना है और उनमे संस्कार , पारिवारिक भावना , धार्मिक भावना का बीज रोपना है ! फाउंडेशन ने , बिज़नेस टू बिज़नेस का एक प्रोजेक्ट लांच किया है, जिसमे भारत भर के व्यापारी जुड़ कर एक दूसरे की मदद कर सकते है ! इस दिशा में एक पोर्टल और ऐप्प बनाने की भी योजना है ! उच्च शिक्षा के लिए जरूरत मंद , कटारिया छात्रों को ब्याज मुक्त ऋण देने की योजना को क्रियान्वित कर दिया गया है ! समय पर जैन कटारिया भाइयो को चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध हो , इसके लिए कटारिया परिवारों को मेडिकल कार्ड वितरित करने की महत्वकांशी पर तेजी से काम चल रहा है ! इस वेबसाइट के माध्यम से देश के सारे परिवारों को जोड़ने का प्रयास किया गया है और देश/ विदेश में बैठा हुआ कोई भी रजिस्टर्ड कटारिया सदस्य ,दूसरे कटारिया सदस्य की जानकारी हासिल कर सकेगा !

    आपसी प्रेम, विश्वास का और भाईचारे का जो महायज्ञ आज से एक दशक पूर्व कटारिया अग्रजो ने शुरू किया था, उसमे आज की युवा पीढ़ी तन -मन -धन से अपनी आहुति डाले जिससे कटारिया फाउंडेशन एक नया मक़ाम स्थापित करने में कामयाब रहे और जिन सपनो और उम्मीदों से इस फाउंडेशन की नींव रखी गयी थी उन्हें पूरा किया जा सके ! नामुमकिन कुछ भी नहीं है, सिर्फ जरूरत है एक दूसरे का हाथ थाम कर आगे बढ़ने का और समाज को एक नयी दिशा प्रदान करने का…….!

     

    REGIONAL HEADS

    Name Place Contact Number
    Shri Naresh Sanghvi Ahmedabad 9979095959
    Shri Sachin Katariya Ahmednagar 8275121958
    Shri Amritlal Sanghvi Balotara/Barmer 9414108101
    Shri Bhanwarlal Kataria Bangalore 9845007004
    Shri Prakash Sanghvi Belgam/Hubali 9448061288
    Shri Nemichand Sanghvi Chennai 9841085511
    Shri Manakchand Kataria Hyderabad 8555954595
    Shri Rahul Katariya Indore/Ujjain 9425639239
    Shri Pradeep Kataria Jhabua 9425101111
    Shri Vijayraj Kataria Jodhpur/Pali 94143257694
    Shri Babulal D Sanghvi Mumbai 9820011588
    Shri Sandeep Kataria Nashik 9422257946
    Shri Jamnadas Kataria Pune 8796153363
    Shri Kamal Kataria Ratlam 9425195220
    Shri Anil Kataria Udaipur 9413286290