श्री गुलाबचंदजी कटारिया
संरक्षक
श्री गुलाबचंद जी कटारिया का जन्म 13 अक्टूबर 1944 को राजस्थान के देलवाड़ा ( उदयपुर ) में हुआ था ! संरक्षक के रूप में गुलाबचंदजी का मार्गदर्शन और सहयोग , कटारिया फाउंडेशन को हमेशा मिलता रहता है ! समाज सेवी, स्पष्ट एवं मुखर वक्ता, सरल स्वभावी श्री गुलाबचंदजी के एक शिक्षक से राज्य के गृहमंत्री बनने का सफर बेहद शानदार और अनुकरणीय रहा है ! राजनीती में अपना अलग से मुक़ाम बनाने के बावजूद, गुलाबचंद जी हमेशा जमीन से जुड़े रहे और सामजिक और धार्मिक क्षेत्र में अपना पूर्णरूपेण योगदान दिया !









