राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न




 कटारिया टाइम्स समाचार पत्र का विमोचन 

ऑल इंडिया जैन कटारिया फौंडेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की प्रथम सभा अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जी कटारिया जैन की अध्यक्षता में पूना स्थित 3Dहाॅल मुकुंद नगर में संपन्न हुई। सभा में फौंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष श्री अशोक जी कटारिया जैन नाशिक,पूर्व अध्यक्ष श्री प्रकाश जी कटारिया जैन अहमदाबाद,मुख्य आधार स्तम्भ श्री केवलचन्द जी कटारिया जैन पुना, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रविन्द्र जी कटारिया जैन अहमदनगर, श्री अशोक जी कटारिया जैन हैदराबाद, महामंत्री श्री धर्मेन्द्र कटारिया जैन मुंबई, श्री महेन्द्र जी कटारिया जैन सेलवास, श्री प्रकाश कटारिया जैन हुबली,श्री निलेश कटारिया जैन पुणे, श्री प्रदीप कटारिया जैन पुणे, रतनचंद कटारिया हैदराबाद,महिला विंग की श्रीमती सुरेखा कटारिया जैन पुणे, पुष्पा कटारिया जैन पुणे,प्रविता कटारिया जैन पुणेऔर सभी चॅप्टर के अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित थे।
आज की सभा में महामंत्री जी ने 2020 वर्ष की जानकारी प्रेषित की। इस अवसर पर श्री रविन्द्र जी कटारिया जैन, अशोक जी कटारिया जैन नासिक, पृथ्वीराज कटारिया जैन,नितेश कटारिया जैन ने अपने विचार रखे।अध्यक्ष जी ने पंद्रह सूत्री कार्यक्रम की रूपरेखा बतायी। युवा टीम ने जो वेबसाइट बनाई है उसकी सभी ने प्रशंसा की।आज श्री केवलचन्द जी कटारिया जैन के कलकमलो द्वारा एवं राजेन्द्र जी कटारिया जैन के कटारिया टाइम्स मासिक पेपर का विमोचन किया गया।विगत वर्ष में कोरोना चलते अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जी कार्य के अनुमोदना हेतु फौंडेशन की ओर से स्वागत किया गया। आगामी अधिवेशन दिसंबर 25 और 26 दिसम्बर को जीरावला पार्श्वनाथ राजस्थान में होने जा रहा है जिसके लाभार्थी श्री केवलचन्द जी भिकमचंदजी कटारिया जैन परिवार, पुणे है ।श्री केवलचन्द जी ने सभी कटारिया भाइयों को अधिक से अधिक संख्या में पधारकर अधिवेशन को भव्यता प्रदान करने का आग्रह किया।